संस्था: संत श्री किशनाराम महाविद्यालय


संत श्री किशनाराम महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित…

शहर के मोजियावास स्थित संत श्री किशनाराम महाविद्यालय में शुक्रवार को राजस्थान मिशन 2030 विषय पर महाविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सयोजक एन आर चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2030 तक राजस्थान को हर क्षेत्र में भारत का सिरमौर बनाने की दिशा में महत्त्वाकांक्षी ‘राजस्थान मिशन-2030’ का शुभारंभ किया। तथा राजस्थान मिशन 2030 को लेकर निदेशक रमेश चौधरी पथमेड़ा की उपस्थिति में प्रतियोगिता के दौरान लगभग 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उचित पारितोषिक देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में सहायक आचार्य प्रवीण सुथार, नारायण सिंह, ममता विश्नोई, शंकर लाल, दिनेश चौधरी, अनिल चौधरी, भैराराम चौधरी, सामताराम चौधरी ने वीक्षक की भूमिका निभाई।

संत श्री किशनाराम महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता आयोजित…