संत श्री किशनाराम महाविद्यालय में राजस्थान मिशन 2030 विषय पर भाषण
प्रतियोगिता आयोजित...
शहर के मोजियावास स्थित संत श्री किशनाराम महाविद्यालय में मंगलवार को
राजस्थान मिशन 2030 विषय पर महाविद्यालय स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
किया गया। प्रतियोगिता सयोजक एन आर चौधरी ने बताया कि महाविद्यालय के
विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वर्ष 2030 तक राजस्थान को हर
क्षेत्र में भारत का सिरमौर बनाने की दिशा में महत्त्वाकांक्षी ‘राजस्थान
मिशन-2030’ का शुभारंभ किया। तथा राजस्थान मिशन 2030 को लेकर निदेशक रमेश
चौधरी पथमेड़ा की उपस्थिति में प्रतियोगिता के दौरान कई प्रतिभागियों ने बढ़
चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरे
स्थान पर रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति देकर सम्मान किया
जाएगा। प्रतियोगिता में सहायक आचार्य दिनेश जी चौधरी व भेराराम चौधरी ने
निर्णायक की भूमिका निभाई। तथा प्रवीण सुथार, नारायण सिंह, ममता विश्नोई,
शंकर लाल, अनिल चौधरी, सामताराम चौधरी कार्यालय प्रभारी नरपत चौधरी उपस्थित
रहें।